फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कहर, शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत सात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत सात लोगों की कोरोना से मौत संक्रमित अधिवक्ता को अस्पताल लाते समय खत्म हो गई ऑक्सीजन प्रोटोकॉल के तहत सभी शवों का हुआ अंतिम संस्कार संवाद न्यूज एजेंसी बहराइच। जिले में २४ घंटे के अंदर सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सभी का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया है। इनमें शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हाईकोर्ट के अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी व व्यापारी शामिल हैं। नानपारा निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता को जो एंबुलेंस जिला मुख्यालय ला रही थी। उसका ऑक्सीजन रास्ते में ही खत्म हो गया। जिससे सांस थम गई। कोतवाली नगर के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा निवासी अंजू जायसवाल (४५) पत्नी सुरेंद्रनाथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी। मोहल्ले के नामित सभासद ने संजय जायसवाल ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह कोरोना पॉजिटिव आई थीं। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। महसी के चांदपारा गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय शिवनाथपुरवा का शिक्षक नौ अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आए थे। बुधवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद न्यायालय में कार्यरत महिला कर्मचारी मंजू कश्यप की भी कोरोना से मौत हो गई। जबकि रिसिया नगर निवासी संदीप यज्ञसैनी (४४) लखनऊ में जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आए थे। बुधवार को उनकी भी मौत हो गई। उधर शहर के मोहल्ला चंदपुरा निवासी 35 वर्षीय युवक और कोतवाली देहात के घसियारीपुरा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की मेडिकल कॉलेज के एल्टू अस्पताल में मौत हो गई। वहीं नानपारा निवासी लखनऊ हाईकोर्ट के परिष्ठ अधिवक्ता परमेश कुमार जायसवाल (५५) की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस के द्वारा कोविड अस्पताल एल-टू में भर्ती कराने के लिए भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही एंबुलेंस का ऑक्सीजन खत्म हो गया। कुछ देर में ही अधिवक्ता की सांस थम गई। सभी शवों का अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल के तहत करा दिया गया है। मृतक अधिवक्ता के पुत्र रमेश ने इलाज में हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से लिखित शिकायत की है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन रहती है। लेकिन संयोगवश ऑक्सीजन खत्म हो गया होगा। इसकी जांच कराई जा रही है।  सैंपलिंग के बाद हुई मौत कोतवाली नगर के लोहिया चौराहा निवासी गोविंद स्वरूप (४६) मुरारी भरद्वाज का गोंडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें कोरोना का लक्षण होने पर भाई ने आरटीपीसीआर जांच कराई थी। लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आ सकी है। जिससे मौत किन कारणों से हुई, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें