फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich : बिना हेलमेट ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, तीनो की मौके पर ही मौत

Fri, 07 Apr 2023 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अभी किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर मार्ग पर मानपुरवा गांव के पास ब्रहस्पतिवार करीब 10,30 बजे बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अभी किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो तीनों बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन


जिले के नेवादा खालेपुरवा गांव निवासी तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार रात को घर के लिए रवाना हुए। कोतवाली देहात के सीतापुर- बहराइच मार्ग पर मानपुरवा गांव के पास 10 चक्का ट्रक से बाइक सवारों की रात 10:30 बजे भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयनाक था कि मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई।

सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरके पांडेय और चौकी इंचार्ज बेडनापुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। कोतवाल ने बताया कि अभी सिर्फ गांव का नाम पता चला है। जबकि मृतको का नाम नही पता लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें