फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : कार की टक्कर से पैदल जा रही महिला और बच्चे की मौत

Fri, 17 Mar 2023 01:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

बहराइच में गोंडा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक कार चालक का संतुलन बिगड़ने से पैदल जा रही महिला व उसके बच्चे को ठोकर मार दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई और बच्चा गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय बच्चे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में गोंडा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक कार चालक का संतुलन बिगड़ने से पैदल जा रही महिला व उसके बच्चे को ठोकर मार दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई और बच्चा गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय बच्चे की भी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया सुबह करीब छह बजे गोंडा बहराइच हाईवे पर बने सरदार भगत सिंह द्वार के बगल ग्राम पंचायत उधरना सरहदी के मजरा मुण्डेरवा निवासी यशोदा देवी उम्र करीब 62 वर्ष पत्नी बच्चू लाल तिवारी अपने नाती आकाश तिवारी पुत्र अनूप तिवारी उम्र करीब पांच वर्ष के साथ सड़क के किनारे अपने घर जा रही थी। पीछे से असंतुलित कार चालक ने ठोकर मारते हुए सड़क के किनारे नादे पर बंधी गाय को ठोकर मारकर पेड़ में जा टकराई। इस हादसे में महिला व गाय की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

वहीं बच्चे को गंभीर चोटें आई थी जिसे इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इंस्पेक्टर श्यामदेव चौधरी ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें