फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : नेपाल के संखुवासभा में सिमरिक एयर का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सीमा के समीप नेपालगंज का मामला

Fri, 05 May 2023 04:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

संखुवासभा हवाईअड्डे के प्रमुख भानु कोइराला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  मुखिया कोइराला ने कहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सीमा के रुपईडीहा कस्बे के नेपालगंज संखुवासभा के भोटखोला-4 में सिमरिक एयर का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भोटखोला ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष वांग चेडर लामा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ऊपरी अरुण जलविद्युत परियोजना के लिए सामग्री ले जा रहा हटिया गोला के चोंगग्रांग से उड़ रहा हेलीकॉप्टर सिप्रारंग के हम्मारेडांडा में एक पेड़ से टकरा गया।

विज्ञापन


संखुवासभा हवाईअड्डे के प्रमुख भानु कोइराला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मुखिया कोइराला ने कहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले सैनिक खंडबाड़ी से एक हेलीकॉप्टर बचाव के लिए भेजा गया था। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला के मुताबिक लुकला में सिमरिक एयर का एक और हेलीकॉप्टर भी बचाव के लिए घटनास्थल पर गया है। प्रवक्ता सितौला ने बताया कि हेलीकॉप्टर के पायलट सुरेंद्र पौडेल के सिर में चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें