फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : बहू व पोतियों ने की बुजुर्ग दादी की पिटाई, बाल नोंच-नोंच कर मारा, गिड़गिड़ाती रही महिला

Mon, 06 Feb 2023 03:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के खैरी समैसा गांव का बताया जा रहा है। वहीं, वीडियो में बुजुर्ग महिला की पिटाई करने वाली महिला उसकी बहू व उसकी पोतियां ही हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला हाथ जोड़-जोड़ कर गिड़गिड़ा रही है औ एक दूसरी महिला व दो लड़कियां उसके बाल नोंच-नोंच कर उसे पीट रही हैं। वीडियो की जानकारी होने पर बहराइच जिले की मोतीपुर पुलिस हरकत में आ गयी है और मोतीपुर थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों को जांच पड़ताल के लिए मौके पर भेजा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के खैरी समैसा गांव का बताया जा रहा है। वहीं, वीडियो में बुजुर्ग महिला की पिटाई करने वाली महिला उसकी बहू व उसकी पोतियां हैं। बताया जाता है कि शनिवार को बहू के मायके के पक्ष से दो लोग महिला के घर आए थे। उन्होंने बुजुर्ग की बहू से कुछ कहा, जिसके बाद दो पोतियों ने बुजुर्ग की पिटायी शुरू कर दी। निर्मम पोतियों ने बुजुर्ग पर जमकर लात-घूसे बरसाए और बाल पकड़ कर नोंचा।
 

वहीं दर्द से कराह रही बुजुर्ग महिला हाथ जोड़ जोड़ कर सभी से उन्हें छोड़ देने की भीख मांगती रही। लेकिन किसी का भी कलेजा नहीं पसीजा। बुजुर्ग महिला परिवार वालों पर उसे घर से भगाने का भी आरोप लगा रही है। वायरल वीडियो की जानकारी होते ही मोतीपुर थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस कर्मियों को मौके पर जांच के लिए भेजा है। थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि वीडियो की पुष्टि होने पर किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें