बहराइच में बुधवार को इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी।
बहराइच। सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश से मिले आधुनिक चारपहिया इंटरसेप्टर वाहन को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त करेगा। इसमें लगे आधुनिक उपकरणों की मदद से ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया चलाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर रखी जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।