फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच-बनारस एक्सप्रेस 29 तक निरस्त

Thu, 03 Aug 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों को तगड़ा झटका दिया है। बहराइच-बनारस एक्सप्रेस को 29 अगस्त तक फिर निरस्त कर दिया गया। सात माह बाद भी ट्रेन न चलने से रेल यात्रियों, अयोध्या व काशी जाने वाले श्रद्धालुओं को फिर परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बहराइच-बनारस इंटरसिटी ट्रेन नंबर 14214 अगस्त 2022 को चलाई गई थी। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिली थी। इस ट्रेन से जिले के यात्री अयोध्या व बनारस तक सफर कर धार्मिक स्थलों के भ्रमण करते थे। तीन महीने चलने के बाद ट्रेन का संचालन मार्च 2023 तक बंद कर दिया गया था। तब से यह ट्रेन नहीं चल सकी। अब एक बार फिर 29 अगस्त तक इस ट्रेन को रद्द किया गया है।
इससे दैनिक रेल यात्रियों व श्रद्धालुओं को तगड़ा झटका लगा है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन न चलने से डग्गामार वाहन चालक यात्रियों से निर्धारित किराए की जगह ज्यादा किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों का शोषण कर रहे डग्गामार वाहन
रेल यात्री अनूप कुमार, विशाल सिंह, संजय मौर्या, अरविंद सिंह, किशन सिंह आदि का कहना है कि बनारस एक्सप्रेस न चलने से यात्रियों को अधिक खर्च उठाना पड़ रहा है। रेलवे को राजस्व की हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि डग्गामार वाहन चालक मोटी कमाई के लिए मध्यमवर्गीय यात्रियों को बसों व छोटे वाहनों में भूसे की तरह भरकर शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन



वाराणसी में रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण का कार्य चल रहा है। जिससे 29 अगस्त तक बहराइच-बनारस एक्सप्रेस रद्द की गई है।
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जन संपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें