फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीएचसी पयागपुर को 50 बेड के चिकित्सालय की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड मेटरनिटी विंग की सौगात दी है। पहले से 50 बेड की व्यवस्था थी और अब ये सीएचसी सौ बेड वाला चिकित्सालय बन जाएगा। फ़िलहाल 50 बेड के लिये भू चिह्नीकरण का कार्य पैकफेड द्वारा किया गया है। इसके निर्माण कार्य में लगभग दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक विकास वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा जिले में कैसरगंज के बाद पयागपुर सीएचसी को यह बड़ी सौगात मिली है। इस प्रकार पयागपुर सीएचसी जिले में कैसरगंज के बाद दूसरे नंबर पर होगी जहां मरीजों को अनेक संसाधन मुहैया हो सकेगा। डॉ वर्मा ने बताया कि अगले सप्ताह में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरूहो जाएगा। बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि इससे मरीजों को अच्छा इलाज और अब बेड के अभाव में जिला चिकित्सालय का चक्कर काटने से निजात भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें