फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिला मुख्यालय पहुंचा फरियादी तो थानाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/कैसरगंज/जरवलरोड। फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शनिवार को कैसरगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा मौजूद रहे। दोनों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान कंबल वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि थाने में समस्या का समाधान न होने पर फरियादी जिला मुख्यालय पहुंचता है तो संबंधित थानाध्यक्ष की जवाबदेही तय होगी। इसके बाद डीएम-एसपी जरवलरोड थाना पहुंचे और शिकायतें सुनीं।
विशेश्वरगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में 11 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मोतीपुर थाने में सात प्रार्थना पत्र आए जिनमें से किसी का भी समाधान नहीं हो सका। हरदी थाने में दिलेराम व भारत निषाद की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। बौंडी थाने में 10 फरियादी पहुंचे। नौ की समस्या का मौके पर ही निस्तारण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें