फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कूड़े से बनाई जाएगी खाद, कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस लाइन व केडीसी में गीले कूड़े के निस्तारण के लिए कंपोस्ट पिट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास से निकालने वाले कूड़े का निस्तारण कर कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी। यही खाद पौधरोपण के दौरान खाद के रूप में इस्तेमाल होगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत कंपोस्ट पिट का निर्माण कर आसपास से निकालने वाले गीले कूड़े का निस्तारण करने की योजना है। प्रथम चरण में पालिका प्रशासन ने पुलिस लाइन परिसर के छह व किसान पीजी कॉलेज के परिसर में एक स्थान को चिन्हित कर कंपोस्ट पिट के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। निर्माण पूरा होने के बाद पालिका प्रशासन की टीम पुलिस लाइंस व किसान पीजी कॉलेज के आसपास से निकलने वाले गीले व सूखे कूड़े की छंटनी कर निस्तारण करेगी। निस्तारण के दौरान कूड़े से ही कंपोस्ट खाद तैयार कर पौधरोपण में इस्तेमाल की जाएगी।
खाद व सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा ने बताया कि चिन्हित स्थानों पर जेसीबी लगाकर तीन फीट गहरा गड्ढा खोदा जाएगा। गड्ढे की चौड़ाई ढाई फीट व लंबाई छह फीट रहेगी। गीले कूड़े व पेड़ की पत्तियों को एक लेयर बनाकर डाला जाएगा। इसी कूड़े से बहुत ही कम समय में कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी। ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि सूखे कूड़े को छोटी बाजार स्थित एमआरएफ सेंटर ले जाकर निस्तारित किया जाएगा। कंपोस्ट पिट की व्यवस्था शुरू होने से गंदगी भी नहीं फैलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें