बहराइच। लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित पराग डेयरी के पास कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दो लोगों की हालत गंभीर है।
नेपाल के रुकुम निवासी दुर्ग बहादुर (58) पत्नी कमलावती (28), पुत्र अर्जुन (30) व 10 वर्षीय बच्ची को लेकर गोवा से वापस लखनऊ पहुंचे। शुक्रवार सुबह वह लखनऊ से कार बुक कर नेपाल के लिए रवाना हुुए। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र में पराग डेयरी के पास कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।