फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोहरे की वजह से घट गए बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में कोहरा बढ़ने के साथ ही परिवहन निगम ने बसों के फेरों पर ब्रेक लगा दिया है। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री घंटों स्टेशन पर बैठकर बसों का इंतजार करने को विवश है। निगम को भी प्रतिदिन हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। निगम प्रशासन का कहना है कि हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यह निर्णय लिया है। वहीं, रात में बस चलाने वाले चालक नशे में तो नहीं है इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, निगम प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि जहां भी कोहरा दिखे वहां बसें रोक दें। इस वजह से छोटी दूरी की जो बसें रात में दो फेरे लगाती थीं, अब कोहरे की वजह से एक फेरा ही लगा रही हैं। बसों को ऑलवेदर लैंप, रेफ्लेक्टर टेप, बैक लाइट, इंडीकेटर व शीशे दुरुस्त कर ही संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा लंबी दूरी की बसों में दो चालकों को भेजा जा रहा है। अधिकारी रात में चलने वाली बसों के चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर यह देख रहे हैं कि वे नशे में तो नहीं हैं।
विज्ञापन

कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसे देखते हुए फिलहाल बसों को भीषण कोहरे में न चलाने का निर्देश जारी किया गया है।
- अंकुर विकास, आरएम, देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें