फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोहरे के बाद निकली धूप... रही बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा ने तराई को कंपकंपा दिया है। शुक्रवार को दिन में धूप तो निकली, लेकिन बेअसर रही। शाम होते ही गलन बढ़ गई। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए 15 जनवरी तक प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

तराई में शीतलहर के साथ ठिठुरन तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार की शुरुआत घने कोहरे से हुई, लेेकिन 10 बजते ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। हालांकि, सर्द हवा के बीच धूप बेअसर रही। शाम चार बजे से गलन फिर बढ़ने लगी।
उधर, बढ़ती ठंड को देखते हुए 15 जनवरी तक प्राइमरी स्कूल बंद करने का फरमान जारी कर दिया गया है। वरिष्ठ कृषि वैैज्ञानिक वीपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम पारा आठ डिग्री तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि अभी सर्द मौसम परेशान करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से जारी आदेश के तहत 31 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी 2023 तक सभी परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
एआर तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें