फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 130 स्कूलों ने नहीं किया आवेदन, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भारत सरकार की ओर से बेसिक स्कूलों को शिक्षा के क्षेत्र में हाईटेक बनाने के लिए पीएम श्री योजना को लागू किया गया है। योजना के तहत जिले के 14 ब्लॉकों के 2803 बेसिक स्कूलों में से 1532 को चयनित किया गया है। अब तक 130 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सरकार की मंशा है कि इन सभी स्कूलों में ग्रेडिंग के आधार पर मूल्यांकन कर पहले चरण मेें ब्लॉक स्तर पर दो-दो स्कूलों को शामिल कर मॉडल के रूप में पेश किया जाए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना के तहत हर ब्लॉक के दो-दो स्कूलों को संवारा जाएगा। ये स्कूल हाईटेक होंगे जिनमें 12वीं तक की पढ़ाई होगी। आवेदन में स्कूलों का नाम आने के बाद छह बिंदुओं पर शिक्षा मंत्रालय और 10 बिंदुओं पर राज्य सरकार आकलन करेगी। इन स्कूलों के पास पक्का भवन, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, शिक्षकों की ट्रेनिंग, दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए रैंप एवं साफ और शुद्ध पेयजल आदि का होना जरूरी है।
इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय इन विद्यालयों का छह और मापदंडों पर आकलन करेगा। इसमें पाठ्यक्रम को पढ़ाने का तरीका, टीचर ट्रेनिंग, छात्र-छात्राओं की संख्या, छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने पर महत्वपूर्ण काम, छात्र एवं अभिभावक संतुष्ट हैं या नहीं, मिड-डे-मील आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन

पीएम श्री के लिए चयनित स्कूलों में हाईटेक क्लास रूम, आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास, बिल्डिंग, साफ-सफाई की व्यवस्था और खेल मैदान आदि की उन्नत सुविधाएं होंगी। इसके अलावा रोजगार परक शिक्षा व इंटर्नशिप की सुविधा भी प्राप्त होगी। इन स्कूलों में बच्चे महीने में 10 दिन बिना बैग के आएंगे। सभी छात्रों की जानकारी पीएम श्री पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। आईआईटी की तर्ज पर पीएम श्री स्कूल अन्य सरकारी स्कूलों के लिए रोल मॉडल होंगे। इनके छात्र हैकथान, सर्वे, विज्ञान एवं गणित के प्रोजेक्ट आदि में भी हिस्सा ले सकेंगे।
पीएम श्री योजना के तहत जिले के सभी 14 विकास खंडों से चयनित 1532 स्कूलों की निर्धारित मानकों के तहत फीडिंग कराई जा रही है। इनमें से 130 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने अब तक आनॅलाइन आवेदन नहीं किया है। इसे गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी कर जवाब- तलब किया गया है। लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

- एआर तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें