फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पठान फिल्म के विरोध में वाद, सात जनवरी को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पठान फिल्म में भगवा रंग में बिकनी पहने अभिनेत्री द्वारा अश्लील नृत्य के विरोध में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड ने गहरी नाराजगी जताई है। इस मामले में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अभिविक्रम सिंह व धनंजय सिंह की तरफ से सीजेएम कोर्ट में फिल्म निर्माता समेत इसमें किरदार निभाने वाले सभी नौ कलाकारों को भी आरोपी बनाया है। संघटन की तरफ से इसे हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुुंचाने वाला बताते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। सीजेएम ने याचिका पर सुनवाई के लिए सात जनवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन

महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अधिवक्ता रवींद्रपाल सिंह के माध्यम से सीजेएम शिवेंद्र कुमार मिश्रा के न्यायालय में शुक्रवार को 156 (ए) के तहत याचिका दायर कर फिल्म निर्माता व निर्देशक समेत फिल्म में अभिनय करने वाले नौ कलाकारों के खिलाफ हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। याचिका में कहा गया है कि पठान फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, पटकथा लेखक श्रीधर राघवन द्वारा अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व सह अभिनेता जॉन अब्राहम द्वारा पठान फिल्म के माध्यम से भगवा वस्त्र में अश्लील नृत्य को दर्शाकर हिंदू जानमान की भावना को ठेस पहुंचाई है। अभिनेत्री द्वारा बिकनी में भगवा रंग का प्रयोग कर धार्मिक महत्व के भगवा रंग का भी अपमान किया गया है।
मांग की गई कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है इस लिए पठान फिल्म में अभिनय करने वाले सभी किरदारों, फिल्म निर्माता व निदेशक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिल्म को प्रतिबंधित कराया जाए। सीजेएम कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए इस पर 7 जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें