फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गेंदघर मैदान में लगी प्रदर्शनी, उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के गेंदघर मैदान में खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में सोमवार को भारी संख्या में खरीदार पहुंचे। इस दौरान लोगों ने हस्त निर्मित ऊनी वस्त्रों, अचार-मुरब्बा आदि की जमकर खरीदारी की। राजस्थान के आयुर्वेदिक औषधि भंडार की दुकान पर भी खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

मेवातीपुरा निवासी शिवानी मौर्य ने बताया कि उन्हें प्रदर्शनी में लगाए गए हस्त निर्मित ऊनी वस्त्र काफी पसंद आए। वहीं, अचार व मुरब्बा की दुकान पर मौजूद शौकत अली, शिवम गुप्ता आदि ने बताया कि बाजार निर्मित अचार में केमिकल का इस्तेमाल होता है इसलिए प्रदर्शनी में अचार खरीदने आए हैं। लकड़ी के सामान की दुकान पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें