फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को घंटाघर चौराहे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

जुलूस भाजपा कार्यालय से डीएम चौराहा व पीपल चौराहा होते हुए घंटाघर पहुंचा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की है। इसी के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।
पुतला फूंककर पाकिस्तान को संदेश दिया गया है कि संयम नहीं बरतेगा तो मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पर सांसद अक्षयवरलाल गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, दीपक सत्या, सुरेश गुप्ता, उमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें