फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बॉयलर लीक होने से मिल बंद, किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा(बहराइच)। श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड, नानपारा में शुक्रवार दोपहर बाद बॉयलर लीक हो गया। इस वजह से मिल बंद हो गई। गन्ना लेकर पहुंचे किसान बॉयलर ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। मिल प्रबंधन ने कड़ाके की ठंड में उनके लिए अलाव आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। पानी की व्यवस्था भी नहीं है। इससे गुस्साए किसानों ने मिल परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर के बाद बॉयलर लीक होने से चीनी मिल बंद हो गई। किसान गन्ना लेकर तीन दिनों से खड़े हैं, लेकिन तौल नहीं हो रही है। मिल परिसर में मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही है। कड़ाके की ठंड में रात भर जाग कर गन्ना बचना पड़ रहा है। बौड़ी के किसान रामप्रताप, ललाई पुरवा के फूलचंद, शिवपुर के बछराज सोनकर व रजवापुर से आए किसान ब्रह्मा ने बताया कि तीन दिनों से गन्ना लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन तौल नहीं हो रही है। बॉयलर लीक होने की वजह से मिल बंद हो गई है। पता नहीं अब कितने दिन इंतजार करना पड़ेगा। चीनी मिल के प्रबंधक शेर बहादुर यादव ने बताया कि जल्द ही बॉयलर ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें