फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आबादी में पहुंचा गैंडा, सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। करकरा रेंज अंतर्गत जंगल से निकलकर गैंडा भिवरा गांव पहुंच गया। गैंडे को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गोला-पटाखा दगाया तो गैंडा जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के करकरा रेंज अंतर्गत भिवरा गांव में बुधवार को फिर गैंडा आ गया। लगातार दूसरे दिन गैंडे के आमद से ग्रामीण सकते में आ गए। जंगल से निकलकर गांव की ओर आता देख लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष शर्मा दलबल के साथ गांव पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बताए गए स्थानों पर गश्त शुरू कर दी। इस दौरान गांव में एक ग्रामीण के गन्ने के खेत के निकट गैंडे के पगमार्क मिले हैं। इसे देखकर वन कर्मियों ने गांव में गैंडे के घुसे होने की पुष्टि की है। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि गांव में गैंडे के घुसे होने की पुष्टि हुई, जिसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में गैंडे के साथ हाथियों का झुंड कहर बरपा रहा है। ग्राम सभा कारीकोट के जमुनिहा गांव में किसान गंगाराम व कनछेद के गन्ने की फसल विगत दो दिनों से हाथी रौंद रहे हैं। इससे निपटने के लिए ग्रामीणों ने ढोल-पीपा व पटाखा फोड़कर हाथियों को जंगल की ओर भगाया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें