फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दुष्कर्म के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर/जरवलरोड(बहराइच)। आठ दिसंबर को दो नाबालिग सहेलियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जरवलरोड थाना क्षेत्र में पिता के लिए खाना लेकर गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र में आठ दिसंबर को दो नाबालिग सहेलियां रामलीला देखने गईं थीं। इस दौरान कैसरगंज थाना क्षेत्र निवासी सुल्तान व आमीन दोनों से दुष्कर्म कर फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को दोनों आरोपियों को कैसरगंज के चकपिहानी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। वहीं, जरवलरोड थाना क्षेत्र में पिता के लिए खाना लेकर गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार व होली पथरकट्ट को सोमवार रात लगभग नौ बजे जरवलरोड मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
जरवल रोड थाना क्षेत्र वाले मामले में पीड़िता को पुलिस ने मामला गोंडा का बताकर वापस कर दिया था। इस पर एसपी प्रशांत वर्मा ने कड़ी फटकार लगाई थी। एसपी के सख्त रुख के बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें