फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: परीक्षार्थी बढ़े, घट गई परीक्षा केंद्रों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इस वर्ष जिले में 99 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। बीते वर्ष 104 परीक्षा केंद्र बने थे। वहीं, परीक्षार्थियों की संख्या बीते वर्ष के मुकाबले दस हजार से अधिक है। ऐसे में परीक्षा का आयोजन कराने में दिक्कत की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि, आपत्तियों के बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या घट-बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों में से 99 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। वर्ष 2022 के मार्च माह में हुई बोर्ड परीक्षा में जिले में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वर्ष 2022 में हाईस्कूल के 32856 व इंटरमीडिएट में 20719 समेत 53575 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस वर्ष होने वाली हाईस्कूल की परीक्षा में 38592 व इंटरमीडिएट में 23466 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। ऐसे में इस वर्ष बोर्ड छात्र-छात्राओं की संख्या में 10483 की वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 में बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से अपने विद्यालय के परीक्षार्थियों के आवंटन को देखते हुए आपत्तियां दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 14 दिसंबर निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए घोषित परीक्षा केंद्रों को लेकर जमकर विवाद हुआ था। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद काफी संख्या में मानकविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के आरोप लगे थे। इस पर डीएम डॉ. दिनेश चंद ने सभी एसडीएम से तहसीलवार परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराते हुए परीक्षा केंद्रों के आवंटन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को सूची भेजी थी।
परीक्षा केंद्रों के आवंटन के बाद यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह डीआईओएस कार्यालय में 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकता है। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कराते हुए सूची परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- उदयराज, प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें