फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुछ ही घंटों में खोज निकाली ट्राईसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। साहब! हम पैर से दिव्यांग हैं। कहीं जाने के लिए ट्राईसाइकिल थी जिसे कोई चुरा ले गया। पयागपुर थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में ये गुहार ग्राम पंचायत पयागपुर निवासी दिव्यांग अतुल सिंह ने लगाई। इसके बाद थाने की पुलिस हरकत में आई और ट्राईसाइकिल की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में ट्राईसाइकिल बरामद कर सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन

पयागपुर थाने पर आयोजित समाधान दिवस में विधायक सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी प्रशांत वर्मा समेत तहसील के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 31 शिकायतें आई जिनमें से दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। रिसिया में 26 शिकायतें आई जिनमें से चार का ही निस्तारण हो सका। कैसरगंज थाने में सात फरियादी पहुंचे। दो की समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो गया। मोतीपुर थाने में छह में से दो शिकायतों का निस्तारण हुआ। विशेश्वरगंज थाने में 13 में से तीन शिकायतों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें