फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। ग्राम पंचायत जलालपुर निवासी एक युवक का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जलालपुर निवासी रामपाल (22) का शव शनिवार को विशेश्वरगंज रेलवे स्टेशन के पीछे आम के पेड़ से लटका मिला। उनके चाचा मंगरे ने बताया कि रामपाल अपने भाई कन्हैया लाल के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। सात दिसंबर को पिता गुरुप्रसाद की मौत होने पर घर आया था। शुक्रवार को वह गांव निवासी अपने दोस्त के साथ बाइक से कहीं गया था, लेकिन वापस नहीं आया।
साथ गए उसके दोस्त से पूछा गया तो उसने गांव में ही छोड़ने की बात कही। इसके बाद रामपाल की तलाश शुरू की गई। शनिवार को रेलवे स्टेशन के पीछे उसका शव पेड़ से लटका मिला। दो साल पहले ही रामपाल की शादी हुई थी। रामपाल की मौत से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें