फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो मजरों के मतदाता नहीं चुन पाएंगे नुमाइंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। नवसृजित नगर पंचायत पयागपुर में राजस्व विभाग की खामियों के चलते दो मजरों को शामिल नहीं किया गया है। इन दोनों मजरों को ग्राम पंचायत से भी हटा दिया गया है। यहां के लोग न ही ग्राम पंचायत के मतदाता रह गए है और न ही नवसृजित नगर पंचायत के चुनाव में मतदान कर पाएंगे।
विज्ञापन

पलटनपुरवा व मंगरेपुरवा गांव के नाम का प्रस्ताव कर नवसृजित पयागपुर नगर पंचायत की सूची में शामिल किया गया था। इसके बाद दोनों मजरों को ग्राम पंचायत की सूची से हटा दिया गया था। वहीं, नगर पंचायत में प्रस्ताव होने के बाद भी वार्डों के निर्धारण के दौरान राजस्व विभाग की चूक के चलते दोनों मजरों को शामिल नहीं किया जा सका।
ग्राम पंचायत के चुनाव में दोनों मजरों के मतदाताओं का नाम हटने के चलते मतदान नहीं कर सके थे। वार्डों के निर्धारण में हुई लापरवाही के चलते दोनों मजरों के मतदाता अब नगर पंचायत के चुनाव में भी मतदान नहीं कर पाएंगे। राजस्व विभाग की लापरवाही का नतीजा यह है कि अब यहां के लोग नगर पंचायतों में अपना नुमाइंदा नहीं चुन सकेंगे।
विज्ञापन

छूटे हुए मजरों के नाम का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन नगर पंचायत का चुनाव अब पूर्व के परिसीमन के आधार पर ही होगा। कुछ आबादी पूर्व में शामिल कर दी गई थी। अब छूटे हुए क्षेत्र को बिना शासन की अनुमति शामिल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, एसडीएम, पयागपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें