फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। मोतीपुर रेंज के मितानपुरवा में दो दिन पूर्व तेंदुए ने हमला कर एक बालक को मार डाला था। इससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया। साथ ही गश्त भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाले लवकुश (सात) के परिवारवालों को दस हजार रुपये की सहायता राशि भी दी गई है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि बाहर निकलते समय सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें