फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बालक को उठा ले गया तेंदुआ, खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। खेत से बहन के साथ घर लौट रहे बालक को तेंदुआ उठा ले गया। उसका शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के सोमईगौढी गांव निवासी लवकुश यादव (सात) बुधवार को बहन के साथ खेत में गन्ने की पत्ती लेने गया था।
विज्ञापन

लौटते समय रास्ते में तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बहन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ बालक को ले जा चुका था। ग्रामीण ने खोजा तो पास ही गन्ने के खेत में लवकुश का शव बरामद हुआ। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि गांव में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें