फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सफाई कर्मियों ने नहीं किया काम, कूड़े के ढेर लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। दो माह से मानदेय न मिलने से आक्रोशित रिसिया नगर पंचायत के ठेका सफाई कर्मियों का कार्य बहिष्कार व विरोध-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इसके चलते नगर पंचायत क्षेत्र में कई जगह कूड़े के ढेर लगे रहे और कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी बहता देखा गया। मंगलवार को के इंदिरा नगर के अग्रवाल अतिथि भवन के कूड़े का ढेर लगा देखा गया। नगर पंचायत से इंटर कॉलेज मार्ग तक नालियों गंदा पानी बहता देखा गया।
विज्ञापन

ऐसा ही नजारा अन्य मार्गों व वार्डों में भी देखने को मिला। वहीं, गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आक्रोश देखने को मिला। गंदगी को लेकर जब ईओ व अध्यक्ष को फोन किया गया तो दोनों का फोन बंद मिला। इस संबंध में जब प्रधान लिपिक राजेश श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार को ठेका सफाई कर्मचारियों के वेतन बिल पर हस्ताक्षर करवा कर बैंक भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें