फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निकाय चुनाव कराने के लिए अफसरों ने कमर कसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर निकाय के चुनाव में वार्ड व चेयरमैन के आरक्षण की घोषणा होने के बाद जिला प्रशासन ने भी इसे संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। प्रशासन ने चुनाव में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए सिलसिलेवार सभी का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। शीघ्र ही बूथवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उनकी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका परिषद व छह नगर पंचायतों में निकाय चुनाव संपन्न कराया जाना है। चुनाव सही तरीके से हो और किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने तैयारी शुरू की है। चुनाव व नामांकन स्थलों के समय पुलिस सुरक्षा व बूथो आदि का खाका तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही निकाय क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे लोग जिनके पास लाइसेंसी असलहे है उनको भी जमा कराया जाना है। डीएम डॉ दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा भी अफसरों के साथ बैठककर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें