बहराइच। लंबे इंतजार के बाद सोमवार देर शाम जारी हुई नगर निकाय के चेयरमैन पदों की आरक्षण सूची के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सूची के आधार पर साफ हुई तस्वीर के बाद इस बार तीन नगर पंचायतों की अगुवाई आधी आबादी के हाथ में रहेगी। जबकि दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। अनंतिम तौर पर जारी आरक्षण सूची को लेकर सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है।
जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में होने वाले निकाय चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण की सूची शासन स्तर से पहले ही जारी हो चुकी है। इसके बाद से चुनावी जंग में हिस्सेदारी करने की तैयारी में जुटे दिग्गज चेयरमैन पद के आरक्षण की सूची के इंतजार में थे। सोमवार को जारी हुई सूची में जिले की दो नवसृजित नगर पंचायतों समेत तीन सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही दो नगर पालिकाओं व एक नवसृजित नगर पंचायत को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।
पहले और अब
निकाय का नाम वर्ष-2017 वर्ष-2022
नपाप बहराइच- महिला अनारक्षित
नपाप नानपारा- पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
नपंचा रिसिया- अनारक्षित महिला
नपंचा जरवल- पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
नपंचा-पयागपुर- नवसृजित महिला
नपंचा-कैसरगंज- नवसृजित अनारक्षित
नपंचा-रूपईडीहा- नवसृजित अनारक्षित
नपंचा-मिहीपुरवा- नवसृजित महिला