साहब! हमहूं का प्रधानमंत्री वाला आवास दिलवाए देव
- संपूर्ण समाधान दिवस में 362 फरियादियों में मात्र 22 को मिला न्याय
फोटो संख्या - 22 से 24
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। साहब! प्रधानमंत्री आवास वाली पिछली सूची में हमार नाम आवा रहा, लेकिन हमसे पैसा मांगा गवा और हम पैसा नाइ दैय पावा। जीके बाद पात्रता सूची से हमार नाम कटवाय दिया गवा। साहब! हम बहुत गरीब हन। पैसा नाइ है। हमहूं का प्रधानमंत्री वाला आवास दिलवाए देव। यह फरियाद मोतीपुर तहसील क्षेत्र की मालती ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से की। जिले में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 362 फरियादियों में मात्र 22 को न्याय मिल सका। बाकी को आश्वासन देकर वापस कर दिया गया।
जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कैसरगंज तहसील में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व सदर तहसील में एसपी प्रशांत वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। कैसरगंज में जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री व शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। आने वाले फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरता पूर्वक सुनवाई कर समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराएं ताकि फरियादी को अनावश्यक भाग-दौड़ न करनी पड़ेे। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील के ग्राम बेलहरी के मृतक निजामुद्दीन के वारिस को खतौनी की नकल सौंपी।
तहसीलों में आए शिकायतों पर एक नजर-
तहसील शिकायत निस्तारण
सदर 30 04
महसी 44 04
पयागपुर 73 06
कैसरगंज 87 04
मोतीपुर 79 02
नानपारा 49 02
......................
कई बार लगा चुका हूं चक्कर
फोटो संख्या- 23
मोतीपुर तहसील क्षेत्र के गूढ़ गांव निवासी मालती ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास के लिए गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पात्रता सूची से नाम तक हटवा दिया गया।
...................
पेड़ काटकर मारपीट करते हैं दबंग
फोटो संख्या - 24
मोतीपुर तहसील क्षेत्र के टेपरी गांव निवासी विनोद ने संपूर्ण समाधान दिवस में बताया कि उसके खेत में लगे पेड़ दबंग जबरदस्ती काट लेते है। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। बताया कि खेत की पैमाइश नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने न्याय के लिए गुहार लगाई।