फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाली के विवाद में मारपीट, 14 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनेरा में नाली निर्माण के दौरान शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। इसमें 14 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के दो पुलिस कर्मियों को भी ईंट लगने से मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

कनेरा में ग्राम प्रधान की ओर से नाली व खड़ंजे का निर्माण करवाया जा रहा है। शनिवार को नाली मोड़ने को लेकर ग्रामीण विद्यानंद व ननकऊ में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष नाली मोड़ने की पैरवी कर रहा था तो वहीं दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। 14 लोग घायल हो गए।
थानाध्यक्ष, बौंडी गणनाथ प्रसाद ने बताया कि एक पक्ष की ओर से विद्यानंद, राकेश, अजीत, रक्षाराम, विनोद, अमृत लाल, रंजीत, गुड़िया, जयंकर, अमिरका और दूसरे पक्ष से ननकऊ, अमरेश, केदारनाथ व शिवनाथ को चोटें आईं है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर भेजा गया है। वहीं, ईंट लगने से दो पुलिस कर्मियों को भी मामूली चोट आई है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें