फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आपातकालीन कक्ष में सांड़ घुसने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में आवारा पशुओं की घुसपैठ कोई नई बात नहीं है। आए दिन ऐसी शिकायतें सामने आती रहती हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में सांड़ घुसने का वीडियो वायरल हो गया। दावा किया जा रहा है कि घटना शुक्रवार देर रात की है।
विज्ञापन

सांड़ के पहुंचने से वहां मौजूद चिकित्सकों व अन्य लोगों में अफरातरफरी मच गई। मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक रिजवान ने बताया कि प्रवेश द्वारों पर काऊ कैचर बनवाने के लिए बजट जारी हो चुका है। परिसर में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है, इसलिए अभी काऊ कैचर नहीं बनवाया जा रहा है। ट्रकों की आवाजाही से यह क्षतिग्रस्त हो सकता है। भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद काऊ कैचर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें