फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च तोड़ रही बालिका को तेंदुए ने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। खेत में मिर्च तोड़ रही बालिका पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिवारवालों व अन्य लोगों ने किसी तरह तेंदुए को भगाया। पास जाकर देखा तो बालिका की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मोतीपुर रेंज के टेपरा गांव निवासी दिनेश की 12 वर्षीय पुत्री सीमा सोमवार को खेत में मिर्च तोड़ने गई थी। इसी दौरान अचानक जंगल से निकलकर तेंदुआ आ गया। उसने सीमा पर हमला कर दिया। सीमा ने शोर मचाया तो पास मौजूद परिवारवाले व अन्य लोग दौड़कर खेत में पहुंच गए। इन लोगों ने किसी तरह तेंदुए को भगाया, लेकिन तब तक सीमा दम तोड़ चुकी थी। सीमा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मोतीपुर थाने की पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर टीम को भेजा गया है। गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें