फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा(बहराइच)। नेपाल के बैतड़ी के पाटन में चुनाव के बाद मतपेटियां जमा करा कर लौट रहे पुलिस व अन्य कर्मचारियों की जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि नौ गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

हादसा पाटन नगर पालिका क्षेत्र के थुम में सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। यहां के मुख्य जिलाधिकारी सुरेश पंथी ने बताया कि हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से गंभीर जख्मी हो गए। घायलों को हेलीकॉप्टर से कोहलपुर भेजा जा रहा है। जीप में 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जीप सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में मरने वाले कर्मचारियों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें