फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारा हूं बाबा, लेकिन तुझपे भरोसा है....

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा/रिसिया/पयागपुर(बहराइच)। श्री खाटू श्याम प्रभु के जन्म उत्सव पर शुक्रवार शाम से देर रात तक जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्याम भक्तों नेे फूलों व मेवे से खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया। नानपारा में श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर 51 किलो का केक काटा। वहीं, रिसिया में श्याम दरबार में श्याम संध्या का आयोजन किया गया। पयागपुर व रुपईडीहा स्थित मंदिर भी खाटू श्याम के भजनों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

खाटू श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर परिसर नानपारा में 635 श्याम प्रेमियों ने 28 लाख 116 महामंत्रों का जाप किया। शुक्रवार सुबह नौ बजेे से रात नौ बजे तक मंदिर परिसर में ऊं श्री श्याम देवाय नम: महामंत्र का जाप किया गया। इसके बाद 51 किलो का केक काटकर खाटू श्याम प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया। रात में मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक कुमार शानू व मोनू के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। इस दौरान अजीत भीमराजका, राजेंद्र मनीरामका, सुरेश गोयल, रामस्वरूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
रिसिया के शास्त्री नगर मोहल्ले में स्थित श्याम बाबा मन्दिर पर भी धूमधाम से श्याम जन्मोत्सव मनाया गया। भजन संध्या में लखनऊ से आई गीतकार तनु, रुपईडीहा से आई मानसी व रिसिया के रजनीश गर्ग ने भजनों से लोगों का मन मोह लिया। देर रात तक श्याम भक्त भजनों पर झूम-झूम कर नृत्य करते रहे। इस दौरान अमित दोचानिया, रोहित मित्तल, सत्य नरायन मातनहेलिया, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे। पयागपुर के भूपगंज बाजार स्थित त्रिदेव मंदिर पर केक काटकर श्याम जयंती मनायी गयी। शनिवार की दोपहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गयी। मनोज अग्रवाल, श्याम बिहारी शर्मा, अनमोल गुप्ता आदि ने भजन प्रस्तुत किए। जन्मोत्सव कार्यक्रम में रामगोपाल बागड़िया ,श्यामसुंदर नोसरिया, राहुल बागड़िया, रितेश, अवनीश पंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें