फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और डेंगू पीड़ित मिले, तैयारियों की पोल भी खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी मेडिकल कॉलेज में 52 लोगों की जांच की गई जिसमें पांच डेंगू पीड़ित सामने आए। इस तरह अब तक 62 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, डेंगू व मौसम जनित अन्य बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल भी खुलने लगी है। अव्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है।
विज्ञापन

शनिवार को विभाग की टीम मोबाइल वैन से बुखार, दर्द व डायरिया आदि की दवा बांटने पयागपुर के शिवदहा व कंजेभरिया पहुंची। टीम में चिकित्सक नहीं थे इसलिए अन्य कर्मचारियों ने दवा बांटने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि चिकित्सक के आने पर ही दवा बांटेंगे। इस पर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच काफी समय गुजरने के बाद भी चिकित्सक नहीं आए। जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास वर्मा को दी गई तो उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन का संचालन जिला मुख्यालय से किया जाता है। वह कुछ नहीं कर सकते। सीएमओ डॉ. एसके सिंह को जानकारी हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को दवा वितरित करने के निर्देश दिए तब ग्रामीण शांत हुए।
लगभग एक माह पूर्व भारत-नेपाल के सीमावर्ती कस्बे रुपईडीहा व नानपारा क्षेत्र में डेंगू के मरीज सामने आए थे। तब स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू मानने से ही इंकार कर दिया गया था। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हुआ। इसके बाद डेंगू से निपटने की तैयारियां शुरू की गईं, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ऐसे में बीते एक माह से प्रतिदिन डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

डेंगू व अन्य संक्रामक रोगों पर अंकुश लगाने के लिए सभी स्थानों पर दवाओं का वितरण किया जा रहा है। पयागपुर क्षेत्र में दवाओं के वितरण का जिम्मा डॉ. मोहन चौधरी को सौंपा गया था। उनकी ओर से लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एसके सिंह, सीएमओ।
बहराइच। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर डेंगू की प्रभावी रोकथाम न करने का आरोप लगाया। पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से सभी वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने व सीएमओ से डेंगू के इलाज की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में विपुल मिश्रा, अमरनाथ शुक्ल, दिलीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें