फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान रोकने का उपाय करें अधिकारी: बृजभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज/जरवल (बहराइच)। तहसील कैसरगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का बुधवार को सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं भी जानीं। बाढ़ पीड़ितों द्वारा बाढ़ के बाद अब कटान की शिकायत मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को कटान रोकने के लिए शीघ्र प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद बृजभूषण शरण सिंह बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन करने व पीड़ितों की समस्याएं जानने के उद्देश्य से ग्राम ग्यारह सौ रेती पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उन्हें कटान न रुकने की बात बताई। जिस पर सांसद ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई व अधिशासी अभियंता को तत्काल मौके पर 50 ट्रक बोल्डर गिरवाने व कटान रोकने के अन्य उपाय करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि सरकार की ओर से उन्हें अब तक कोई सहायता नहीं मिल पाई है। लोग आपस में चंदा लगाकर रस्सी खरीद कर पेड़ की शाखाएं बांध कर कटान रोकने के प्रयास कर रहे हैं।
इसके बाद भी कटान में दर्जनों मकान व आधा दर्जन से अधिक दुकानें नष्ट हो गई हैं। इस पर सांसद ने उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र ही कटान पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद सांसद ने तहसील कैसरगंज पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को वितरित की जाने वाली राहत सामग्री का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम महेश कुमार कैथल, विधायक आनंद यादव, एडीएम मनोज कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, बीडीओ अजीत कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन, अजय सिंह, प्रमोद गुप्ता, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे। उधर जरवल में भी सांसद का लोगों ने भव्य स्वागत किया। राजमार्ग पर लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनको अंग वस्त्र ओढ़ाकर उनकर स्वागत किया। इस अवसर पर सूर्यमणि शुक्ला, बुधराम यादव, संजय कसौंधन, अनिल कुमार सोनी, अशोक कुमार मिश्रा, सचिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें