फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में पहली बार हिस्सेदारी करेंगे 85785 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की चार नवसृजित नगर पंचायतों में पहली बार हो रहे नगर निकाय के चुनाव में 85785 मतदाता पहली बार मतदान कर अपने पसंदीदा चेयरमैन चुनेंगे। नवसृजित नगर पंचायतों की मतदाता सूची में आए मतदाता नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान किए जाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी हैं। सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने के बाद जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में मतदाता सूची का प्रकाशन भी बीते 31 अक्तूबर को कर दिया गया है। मौजूदा समय मतदाता सूची में दावे व आपत्तियां दर्ज कराने का कार्य चल रहा है जो सात नवंबर तक चलेगा। मतदाता सूचियों के प्रकाशन के बाद जिले में दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के चुनाव में हिस्सेदारी के इच्छुक लोगों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। जिले में पयागपुर, कैसरगंज, रूपईडीहा व मिहींपुरवा को शासन की ओर से नगर पंचायत का दर्जा दिया जा चुका है। यहां पहली बार निकाय चुनाव होगा। नवसृजित नगर पंचायतों की मतदाता सूची जारी होने के बाद यहां के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल ही रहा है।
विज्ञापन

निकाय मतदाता एक नजर में
नगर पंचायत वार्ड महिला मतदाता पुरुष मतदाता
पयागपुर- 15 9590 10342
कैसरगंज- 16 10785 11755
मिहींपुरवा- 15 10184 11191
रूपईडीहा- 15 8676 9289
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें