फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप को डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। रायपुर गांव में पटाखा दगाते समय युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए अन्य लोगों के सहयोग से सांप को डिब्बे में बंद किया और उसे साथ लेकर इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों को सांप दिखाकर इलाज के लिए कहा। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर वह घर लौट गया। घर पर युवक के परिजनों ने झाड़-फूंक शुरू करा दी। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी अजय कुमार मौर्य (33) मंगलवार की रात पटाखा दगा रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इसी दौरान युवक को सांप ने डस लिया। युवक पलटा तो देखा कि सांप जंगल की ओर भाग रहा है। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए वहां मौजूद लोगों की मदद से सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद सांप को साथ लेकर जिला अस्पताल में पहुंचा। वहां मौजूद डाक्टरों को सांप दिखाकर बोला, इसने मुझे डस लिया है। मेरा इलाज कर दो। चिकित्सकों ने इलाज किया तो युवक की हालत में सुधार हुआ। बताया जाता है कि इसके बाद वह घर चला गया। घर पर परिवारवालों ने झाड़ फूंक शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें