फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत, 10 बेड का वार्ड बना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बीते एक सप्ताह से बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी बीच रिसिया के समसा तरहर निवासी एक युवक की बुधवार को डेंगू से मौत हो गई। वहीं, डेंगू से निपटने के लिए जिला अस्पताल में दस बेड का नया वार्ड बना दिया गया है।
विज्ञापन

नानपारा, हुजूरपुर, रिसिया व कैसरगंज समेत अन्य स्थानों पर लगातार बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। इनमें कई लोग डेंगू से भी पीड़ित भी पाए गए। कुछ सही हो गए तो कुछ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। समसा तरहर निवासी जितेंद्र कुमार (32) भी बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। सोमवार शाम हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें रिसिया स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय में पर्याप्त इंतजाम हैं। दस बेड का वार्ड डेंगू पीड़ितों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें