बहराइच। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार रात पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में पयागपुर के सुहेलवा निवासी चालक अशोक कुमार (39) की मौत हो गई। वहीं, सिद्धार्थनगर के लुसुईयां निवासी शिवदयाल(32) गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती शिवदयाल ने बताया कि वह असम रोड स्थित एक डेरी पर काम करता है।
शुक्रवार को वह फखरपुर क्षेत्र में दूध लेने गए थे। लौटते समय कीर्तनपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक की तेज लाइट से चालक ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया। पिकअप सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराकर पलट गई। देहात कोतवाल सतेंद्र बहादुर ने बताया कि वह शुक्रवार को अवकाश पर थे इसलिए घटना की जानकारी नहीं है।