फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमले में जख्मी युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा(बहराइच)। इमामगंज रोड पर राकेश टॉकीज के पास सोमवार को एक युवक पर चाकू से हमला हो गया था। उसका ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बावर्ची टोला निवासी शेखू (28) पर 10 अक्तूबर को एक युवक ने राकेश टॉकीज के पास चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके गले व सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। मेडिकल कॉलेज, बहराइच में प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर शेखू ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है जिससे लोगों में आक्रोश है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना आरोपी शालू की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही है। चार टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें