फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार ढह रहे कच्चे घर, परिवार आसमान तले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लगातार हो रही बारिश से एक तरफ बाढ़ का संकट है तो कच्चे घरों के ढहने का सिलसिला भी जारी है। सोमवार को जिले में करीब दो दर्जन से अधिक घर ढह गए। इनमें रहने वाले परिवार खुल आसमान के नीचे आ गए हैं। इन लोगों को मदद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

चौगड़वा में सोमवार को रामजीलाल का खपरैलनुमा मकान भरभरा कर गिर गया। लगातार हो रही बारिश के चलते घर में भरा था। रामजीलाल ने बताया कि वह परिवार के अन्य लोगों के साथ बाहर थे इसलिए बच गए। तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गोड़वा निवासी लल्लन लोधी ने बताया कि बरसात के दौरान उनका मकान गिर गया। इसी तरह कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजौवापुर के मजरा प्रधानपुरवा निवासी ननकऊ , गोविंंद, राम अधार, ननकू, विजौवापुर निवासी जाकिर, लोधनपुरवा निवासी रामनारायन व रामपाल के मिट्टी के मकान बारिश से ढह गए।
तहसील प्रशासन की ओर से पीड़ितों को अब तक कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। क्षेत्रीय लेखपाल उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिली है। क्षतिग्रस्त घरों का सर्वे कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपेंगे। वहीं, बाबागंज के महागांव में रविवार की रात पट्टे, बच्चू, सिपाही लाल, रामजस, मनीराम व लव कुश के घर धराशायी हो गए। गृह स्वामियों ने बताया कि घर के अंदर रखा खाने-पीने का सामान, चारपाई, अनाज व बर्तन दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें