फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 60 गांवों में घुसा पानी, संपर्क मार्ग डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। नेपाल से छोड़े जा रहे पानी से जिले में बाढ़ की स्थिति बनती दिख रही है। गोपिया बैराज से छोड़े जा रहे पानी से सरयू उफना रही है। नदी खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के लगभग 60 गांवों में पानी घुस गया है। मजरा गिरगिट्टी, सोमईगौढ़ी, दलजीतपुरवा, चहलवा, सुजौली, बड़खड़िया, मटेही, पुरैना रघुनाथपुर, पड़रिया, भादापुरवा, बलई गांव, करमोहना व जंगल गुलरिया सहित कई गांवों के लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हैं। सरयू का जलस्तर बढ़ने से तहसील क्षेत्र के दो प्रमुख मार्गों मिहींपुरवा-मटेही बलई गांव व गायघाट-रामपुर धोबिया बैबाही संपर्क मार्ग समेत मटिहा नारायनपुर कला, चंदनपुर, दौलतपुर, जोगिनिया, गौढ़रिया, सर्राकला व पुरैना रघुनाथपुर आदि संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन

बौंडी (बहराइच)। सरयू का जलस्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। सरयू ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता बीबी पाल ने बताया कि शारदा बैराज से 14 हजार 295 क्यूसेक, गिरिजापुरी बैराज से एक लाख 64 हजार 038 क्यूसेक व सरयू बैराज से 61 हजार 263 क्यूूसेक पानी छोड़ा गया है। इस तरह दो लाख 39 हजार 596 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। जलस्तर में यदि ऐसे ही वृद्धि होती रही तो शीघ्र ही टिकुरी, कायमपुर, गोलागंज, नागेश्वरपुरवा, पिपरा, पिपरी, सिलौटा, प्रहलादपुरवा, कुट्टी बाग, तारापुरवा, मांझादरियाबुर्द व पचदेवरी समेत दर्जनों गांव पानी से घिर जाएंगे। एसडीएम महसी रामदास ने सरयू के तटवर्ती ग्रामों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव पानी से घिर गए हैं। ग्रामीणों को सावधानी बरतने की जरूरत है। राजस्व कर्मियों को क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थिति का आकलन कर ग्रामीणों को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

- ज्ञान प्रकाश भारती, एसडीएम।
पयागपुर/बौंडी (बहराइच)। नगर पंचायत के मुख्य मजरा पयागपुर में भारी बरसात के कारण पांच लोगों के मकान धराशायी हो गए हैं। इसमें रामबहादुर रावत, छींटन, अरुण सिंह व गुड्डू सिंह के मकान शामिल हैं। प्रशासन की ओर से इनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। साथ ही गली व मोहल्लों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, तहसील महसी की ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास में तीन कच्चे मकान व तीन झोंपड़ियां गिर गईं हैं। पीड़ित सुशील पुत्र रामप्यारे, रामछत्तर, इसराइल, जासीम, शिवम व राजू चौहान को भी कोई सहायता नहीं मिल सकी है।
बहराइच। फखरपुर ब्लॉक मुख्यालय के चारों ओर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उधर, सीमावर्ती कस्बा रुपईडीहा में गंगापुर जाने वाले अंडरपास में जलभराव से लोग परेशान हैं। इस अंडरपास से होकर लगभग दस हजार लोगों को आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें