फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कब्जेदारी को लेकर चटकीं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास पड़ी सरकारी भूमि पर कब्जेदारी को लेकर सोमवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। जरवलरोड पुलिस ने मामला शांत करवाते हुए आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटान पीड़ित जरवलरोड ओवरब्रिज के पास पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर आस्थायी आशियाना बनाकर गुजर-बसर कर रहे हैं। इन लोगों में आए दिन जमीन पर हिस्सेदारी को लेकर झगड़ा होता रहता है। सोमवार को भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। जरवलरोड थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि एक पक्ष के गोपीनाथ की तहरीर पर माधवराज, कुलदीप, प्रदीप और जगराना पर और दूसरे पक्ष के माधवराज की तहरीर पर गोपी, गोरखनाथ, संजू और सोनू पर मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें