फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में बहराइच शहर को प्रदेश में 12वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भारत सरकार द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में बहराइच शहर ने राष्ट्रीय स्तर पर 128वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रदेश स्तर पर 12वां स्थान मिला है। बेहतर परिणाम आने से नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मियों का उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन

बहराइच की शहरी आबादी करीब साढ़े तीन लाख है। शहर क्षेत्र में नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। 34 वार्ड की सफाई के लिए 600 पदों के सापेक्ष महज करीब 415 सफाई कर्मी की कार्यरत है। कम संसाधनों के बीच नपाप प्रशासन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाता है।
शनिवार देर शाम पूरे देश की स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की सूची जारी की गई। नेशनल रैकिंग में शहर को 128 नंबर के साथ प्रदेश में 12वां स्थान प्राप्त हुआ। मालूम हो कि पिछले वर्ष कराए गए सर्वे में नपाप को राष्ट्रीय स्तर पर 288वीं रैकिंग मिली थी। ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि नपाप कर्मियों व अधिकारियों की मेहनत व लगन के चलते बहराइच नगर पालिका को यह स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें