फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहे जितने मुकदमे ठोक दो... किसान कटीले तार लगाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/जरवलरोड। सरकार ने खेतों में कटीले तार लगाने पर मुकदमा दर्ज कराने का कानून बना दिया है। ये नहीं सोचा कि फसल की रखवाली कौन करेगा। सरकार चाहे जितने मुकदमे ठोके, अब तो किसान खेती करेगा और कटीले तार भी लगाएगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कुछ इसी अंदाज में सरकार पर हमला करते दिखे।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रावस्ती में आयोजित किसान महा पंचायत में शामिल होने जाते समय बहराइच में वह सरकार पर खूब बरसे। मीडिया से बात करते हुए बोले, देश में एक बड़ा आंदोलन फिर होगा। बोले, जमीनों की लूट मची है। लखनऊ एयरपोर्ट की पूरी जमीन अडानी को मुफ्त में दे दी गई। राहुल गांधी की पैदल यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह पहले ही शुरू हो जानी चाहिए थी। इन्हें सारे विपक्ष को लेकर सड़कों पर निकल जाना चाहिए, नहीं तो सारे बंद होंगे।
भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि ये सबके आंदोलनों पर प्रतिबंध लगाएंगे। आने वाले समय में राजनीतिक पार्टियों पर भी प्रतिबंध लगा देंगे। ये लोग देश में सिर्फ एक पार्टी का राज चाहते हैं। विपक्ष को खत्म कर देंगे। राकेश टिकैत यहीं नहीं रुके। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि ये लोग चुनाव में बेइमानी से जीतते हैं। उत्तर प्रदेश में 100 सीटें बेइमानी से जीत लीं। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर टिकैत बोले, मुख्यमंत्री ने कहा तो है कि सीजन शुरू होने से पहले भुगतान करा दिया जाएगा। बहराइच के अलावा जरवलरोड व कैसरगंज सहित अन्य स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें