फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। मोतीपुर पुलिस ने बीते शनिवार को हुई पुजारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बीते शनिवार को श्रीबालाजी शनिदेव मंदिर के पास राजमार्ग पर पुजारी का शव बरामद किया गया था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम मंझरा के मजरा कस्बातीपुरवा निवासी चुन्नू लाल यादव (40) का शव बीते शनिवार को नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में फ्रैक्चर निकलने पर पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही थी। मृतक के भाई सूरज कुमार ने भी पुलिस को दी गई तहरीर में हत्या की आशंका व्यक्त की थी। शुक्रवार की देर शाम श्रीबालाजी शनिदेव मंदिर से पुलिस ने हत्याभियुक्त इंद्रपाल सिंह उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें