फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकासखंड बलहा के गांव दौलतपुर के प्रधान व कोटेदार के विरुद्ध खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल, परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने कोविड काल के समय का राशन न बांटने का आरोप लगाया था। जांच में आरोप सही मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ग्राम दौलतपुर निवासी अवधेश कुमार, विश्वनाथ व सोहनलाल आदि ने कुछ दिन पहले डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हिस्से का राशन न बांटने का आरोप लगाया गया था। डीएम ने जांच कराई तो पता चला कि कोटेदार को 39.40 क्विंटल गेहूं व 85.25 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया गया था। पूरा खाद्यान्न नहीं बांटा गया। शेष खाद्यान्न कोटेदार के पास उपलब्ध है या नहीं इसका भौतिक सत्यापन ग्राम प्रधान ने नहीं कराया। आरोप पुष्ट होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने मोतीपुर थाने में ग्राम प्रधान हाशमा व कोटेदार कंधई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें