फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब देकर चंगुल से छूटी छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्कूल से घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा पर बैठी छात्रा का अपहरण कर चालक ने गलत कार्य करने का प्रयास किया। छात्रा ने मुंहतोड़ जवाब दिया और खुद को छुड़ा कर घर पहुंची। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरी व्यथा सुनाई। परिजन बिटिया को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चालक व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के तिकोनी बाग के पास एक स्कूल स्थित है। स्कूल में छुट्टी होने के बाद 11वीं की छात्रा अपने घर जाने के लिए चौराहे पर पहुंची। छात्रा ने बताया कि उसको एक ऑटो रिक्शा मिला जिसमें दो लोग पहले से सवार थे। छात्रा को ऑटो चालक ने बताया कि आगे एक सवारी को छोड़कर उसके बाद छोड़ देंगे। छात्रा ने बताया कि जब रिक्शा केडीसी के पास पहुंचा तो वहां उसने नहीं मोड़ा और कुछ दूरी पर एक आदमी और बैठ गया। उसके बाद वह धमकी देने लगा और चिल्लाने का प्रयास करते ही पकड़ लिया और हाथ मोड़ दिया। मरीमाता मंदिर के पास पहुंचते ही वह ऑटो को खाई की ओर सूनसान जगह ले गया। छात्रा ने बताया कि उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर मारापीटा। तभी मौका पाते ही छात्रा ने भी अपहरणकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया। मौका पाते ही छात्रा वहां से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें